Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : छह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अतिरिक्‍त प्रभार दिए जाने के...

राजस्‍थान : छह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अतिरिक्‍त प्रभार दिए जाने के आदेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने राज्य के 6 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के कार्यकाल समाप्त होने को देखते हुए नवीन कुलपति नियुक्त होने तक वहां का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

राज्यपाल मिश्र द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति डॉ. सतीश गर्ग को, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव को, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार कोटा विश्वविद्यालय, कोटा की कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह को दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसी तरह उन्होंने जगदगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलपति प्रो. सुधि राजीव को, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलपति प्रो. आई वी त्रिवेदी को एवं कृषि विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह को दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अतिरिक्त कार्यभार के यह आदेश राज्य सरकार की सलाह से जारी किए हैं।

बीकानेर क्राइम : लाखों की चोरी के मामले में “घर के भेदी” सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

बीकानेर : दो मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप तेज, आखिर कौन कर रहा साजिश?

बीकानेर में 100 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सूची जारी, विकसित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई के निर्देश…

बीकानेर में चोर गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, संभाग में कई वारदातें कबूली…

गहलोत सरकार के खिलाफ 24 से आंदोलन करेंगे सात लाख कर्मचारी, इन मांगों को लेकर…

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल लाए हैं, 200 लोगों की टीम…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!