Hometrendingराजस्‍थान : चुनाव हारे नेताओं को मिल गई नियुक्तियां, बढ़ रही नाराजगी,...

राजस्‍थान : चुनाव हारे नेताओं को मिल गई नियुक्तियां, बढ़ रही नाराजगी, फार्मूले पर भी उठ रहे सवाल…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भले ही राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया हो, लेकिन इससे कांग्रेस के अंदरखाने में चल रही खींचतान अब भी कम नहीं हो सकी है। इसकी सबसे खास वजह हाल में हुई नियुक्तियां बताई जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है तीन साल बाद नियुक्तियां हो रही है, इसमें भी हारे हुए नेताओं को तरजीह दी जा रही है। इससे पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई नेता तो विधानसभा या अन्‍य चुनाव हारे नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां देने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।

पार्टी से नाराज नेताओं का यह भी कहना है कि पार्टी आलाकमान की ओर से राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर एक फॉर्मूला भी तैयार किया गया था। इसके तहत विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट पा चुके नेता और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियां नहीं देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद ऐसे नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट कर दिया गया है। इससे हाईकमान के फार्मूले पर भी सवाल उठने लगे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular