HometrendingRajasthan Corona Update : राजस्थान में कोरोना वायरस के 25 नये मामले,...

Rajasthan Corona Update : राजस्थान में कोरोना वायरस के 25 नये मामले, 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,101 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक टोंक में 11, जोधपुर में 10, झुंझुनू में दो और बीकानेर तथा अजमेर में एक-एक मामला आया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिक और 54 वे लोग हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular