Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में पॉजीटिव आई महिला के संपर्क में आने वालों को रातों-रात...

बीकानेर में पॉजीटिव आई महिला के संपर्क में आने वालों को रातों-रात पहुंचाया जा रहा आइसोलेशन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजीटिव का एक और मामला सामने आया है। आज 34 सैंपल की जांच में पॉजीटिव का यह एक मामला है। यह महिला बीकानेर नर्सिंग होम की सफाई कर्मचारी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने सैटेलाइट अस्‍पताल के नजदीक पाबूबारी क्षेत्र स्थित महिला कर्मचारी के संपर्क में आने वालों को रातों-रात ही आइसोलेशन के लिए पीबीएम अस्‍पताल परिसर स्थित माहेश्‍वरी धर्मशाला ले जाया जा रहा है। मौके पर सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा सहित टीम मौजूद हैं।

Covid-19 Case In Bikaner
Covid-19 Case In Bikaner

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि पॉजीटिव आई महिला (45) बीकानेर के सैटेलाइट अस्‍पताल क्षेत्र की है। पूर्व में कोरोना संक्रमण के कारण जिस महिला की मौत हुई थी उसके संपर्क में आने से यह संक्रमित हुई है। आपको बता दें कि जिस कोरोना पॉजीटिव महिला की मौत हुई थी उसे एक अप्रेल को इलाज के लिए बीकानेर नर्सिंग होम ले जाया गया था, वहीं पर उसके संपर्क में यह महिला कर्मचारी आई थी, तब से उसे क्‍वांरेटाइन में रखा गया था।

By- Suresh Bora

150 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वालों के बिल ही हुए स्‍थगित, लेकिन … इनको तो जमा कराना ही होगा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!