








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान भजनलाल सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया है। खबरों की मानें तो जल्द ही राज्य स्तरीय बोर्ड, आयोग, प्राधिकरण, निगम, अकादमियों और विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर नियुक्तियों का पिटारा खुल सकता है।
आपको बता दें कि आमतौर पर सरकार के कार्यकाल का आधा समय बीतने के बाद ही संगठन और सत्ता के बीच संतुलन साधने के लिए ऐसी नियुक्तियां की जाती है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार ने संभावित नामों की सूची भी तैयार कर ली है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की अंतिम सहमति के बाद सूची कभी भी जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि सियासी नियुक्तियों में अनुभव को खास तरजीह दी जा सकती है। इसके अलावा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को भी आधार बनाया जा रहा है।


