








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में भीषण गर्मी का कहर गहराता जा रहा है। प्रचण्ड गर्मी की चपेट में आने से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुखराज साध की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें पीबीएम अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने हीटस्ट्रोक से इंकार किया है, मगर आशंका जताई है कि दूषित पानी या फूड्स की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। परिजनों की मानें तो सुबह उठते ही उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी। इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल डॉ.सुरेन्द्र वर्मा यूनिट की टीम उनका इलाज कर रही है।


