Hometrendingबीकानेर में पुष्‍करणा सावे पर ओछे इंतजाम, सड़कों के पेचवर्क में तगड़ा...

बीकानेर में पुष्‍करणा सावे पर ओछे इंतजाम, सड़कों के पेचवर्क में तगड़ा गड़बड़झाला, अनदेखी कर रहे अफसर…

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में पुष्‍करणा समाज के सामूहिक सावे को देखते हुए इस बार विशेष इंतजाम तो दूर, मूलभूत इंतजाम भी नजर नहीं आ रहे। शहरी परकोटे के मुख्‍य क्षेत्रों की सड़कें गड्डढ़ों में तब्‍दील है। कई क्षेत्रों में आनन–फानन में सड़कों का पेचवर्क कराया गया, इसमें निर्माण गुणवत्‍ता सही नहीं होने से वापस डामर उखड़ गया। राजरंगा गली क्षेत्र मदन गोपाल रंगा ने बताया कि सड़कें बननी कहीं थी और बना कहीं और दी। शहरी क्षेत्र में कुछ जगह सड़क बनी है वहां भी गड्डढ़ों हो गए है। प्रशासन को चाहिए कि वो आनन–फानन में हो रहे ऐसे कार्यों की मॉनिटरिंग कराएं। वहीं, बारह गुवाड के अर्जुन ओझा ने बताया कि सावे पर सबसे ज्‍यादा रौनक नत्‍थूसर गेट से बारह गुवाड चौक व आसपास के क्षेत्रों में होती है, यहां भी जगह–जगह गड्डढ़े पड़े हें। इसके अलावा सफाई और रोड लाइट की भी विशेष व्‍यवस्‍था नहीं हो रही है। 

इधर, नत्थूसर गेट के बाहर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से शाम के समय सड़क पर दूर तक कीचड़ फैल गया।

क्षतिग्रस्त सड़क

पेयजल लाइन टूटने से नालंदा स्कूल से नत्थूसर की ओर आने वाले मार्ग से होकर गुजरना लोगों के लिए दुभर हो गया। पानी बहता हुआ नृसिंह मंदिर के समीप आकर एकत्रित होने लगा। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रवासी जेठमल रंगा ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि पुष्करणा समाज का सामूहिक विवाह समारोह चल रहा है।

कल बड़ी संख्या में शादियां होगी, लेकिन परकोटे के मुख्य स्थल नत्थूसर गेट के बाहर अभी क्षतिग्रस्त सड़क से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर पेचवर्क किया जा रहा है, लेकिन नत्थूसर के बाहर नृसिंह मंदिर के समीप गड्डढ़ों में केवल मिट्टी भरी गई थी। इस कारण कीचड़ फैलता जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular