Thursday, June 25, 2026
Hometrendingपेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग! दस दिनों में तीसरी बार...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग! दस दिनों में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मचे हाहाकार के बीच तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस ताज़ा मूल्य वृद्धि के बाद अकेले राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दाम बढ़कर ₹109.87 प्रति लीटर और डीजल के दाम बढ़कर ₹95.09 प्रति लीटर के स्तर पर जा पहुंचे हैं। आपको बता दें कि पिछले दस दिनों में पेट्रोल ₹5.12 और डीजल ₹4.84 प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। ईंधन की कीमतों में लगी इस आग का सीधा और खतरनाक असर राजस्थान के लोगों के खान-पान और रसोई के बजट पर पड़ना शुरू हो गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!