





बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के मार्फत मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान,जयपुर के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। यह ज्ञापन आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को सौंपा गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी पंचायतराज चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान दलों (पोलिंग पार्टी) में कार्यरत कार्मिकों को चुनाव की लंबी अवधि को देखते हुए मतदान दिवस के ठीक अगले दिन अधिकृत विश्राम अवकाश प्रदान किया जाए। जिन कार्मिकों की आयु 55 वर्ष या अधिक है अथवा जिनके सेवानिवृत्त होने में 2 वर्ष या उससे कम समय शेष है या जो असाध्य रोग जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग आदि से ग्रसित हैं उन्हें निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। समस्त बीएलओ को मतदान दल ड्यूटी से मुक्त रखते हुए निर्वाचन बूथ भत्ता प्रदान किया जाए। प्रत्येक कार्मिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए अलग चरण में ड्यूटी लगाई जाए। मतदान दलों में ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को डाक मतपत्र जारी किए।
संगठन के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी, जिला मंत्री अरूण गोदारा, प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, उपसभाध्यक्ष भंवर सांगवा, देहात संयोजक महेंद्र सिंह पंवार, पूगल अध्यक्ष मांगीलाल धतरवाल, कार्यालय प्रभारी विजय सिंह राजपूत शामिल रहे।







