Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरओसियां माताजी के दर्शनार्थ रवाना हुआ पैदल जत्था नोखा पहुंचा

ओसियां माताजी के दर्शनार्थ रवाना हुआ पैदल जत्था नोखा पहुंचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जोधपुर के ओसियां धाम में माताजी के मंदिरों के दर्शनार्थ बीकानेर से दो दिन पहले तेलीवाड़ा स्थित श्रीरघुनाथ जी मन्दिर से रवाना हुआ तेलीवाड़ा संघ के पैदल यात्रियों का जत्था बुधवार सुबह नोखा पहुंच गया। इसके अलावा बीकानेर से पैदल यात्रियों के दो अन्य जत्थे भी रवाना हुए है। बीते कई दशकों से बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों से यात्री पैदल ओसियां माताजी के दर्शनों के लिए जाते हैं।

तेलीवाड़ा संघ के पैदल यात्रियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु झंवर लाल, अजय कुमार शास्त्री, दिलीप कुमार रंगा, नारायण बाबू, श्रीराम काका, राहुल, राजा बाबू, नारायण रंगा नवरतन, सी. पी. रंगा ने बताया कि उनका पैदल जत्था आठ अक्टूबर तक ओसियां माताजी के धाम पहुंच जाएगा। धाम में महाआरती व प्रसाद का आयोजजन 11 अक्टूबर को होगा। इसमें शामिल होने के लिए बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बसों से भी जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!