Friday, April 24, 2026
Hometrendingआजादी पर्व पर पीएम मोदी ने की जीएसटी में सुधार की घोषणा,...

आजादी पर्व पर पीएम मोदी ने की जीएसटी में सुधार की घोषणा, कम होगा टैक्‍स का बोझ

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दिवाली तक सरकार अगली पीढ़ी के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार लागू करेगी, जिससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम होगा और रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। मोदी ने इसे ‘डबल दिवाली’ का तोहफा करार दिया।

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी में कई बड़े सुधार किए हैं। अब समय की मांग है कि इसे और सरल किया जाए। हमने राज्यों के साथ विचार-विमर्श किया और एक उच्च स्तरीय समिति के जरिए समीक्षा पूरी की है। इस दिवाली तक नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार लागू होंगे, जिससे आम लोगों, व्यापारियों, और छोटे-मध्यम उद्यमों (MSME) को बड़ी राहत मिलेगी।”

पीएम मोदी ने संकेत दिया कि जीएसटी की मौजूदा दरों की समीक्षा की जाएगी और टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाया जाएगा। इससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर टैक्स में भारी कमी आएगी। छोटे और मध्यम उद्यमों को इन सुधारों से विशेष लाभ होगा, जिससे व्यापार करना आसान होगा और उनकी लागत कम होगी। सस्ती वस्तुओं से बाजार में मांग बढ़ेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा। जीएसटी प्रणाली को और सरल और सुलभ बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को सहूलियत हो।

उन्‍होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा, “मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूती के साथ स्वदेशी अपनाएं। दुकानों पर ‘स्वदेशी माल बिकता है’ का बोर्ड लगाएं।” उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को सामाजिक मंत्र बनाने की बात कही।

पीएम मोदी ने जीएसटी सुधार के साथ-साथ, ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की भी घोषणा की, जिसके तहत 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 3.5 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!