Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के 10 जिलों में अब और बारिश से बिगड़ सकते हैं...

राजस्‍थान के 10 जिलों में अब और बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात, आज 10 जिलों में अलर्ट, सीएम ने किया हवाई…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ का खतरा अब भी बना हुआ है। झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जालोर, सिरोही और टोंक में तो बांध पूरी तरह से भर चुके हैं। बांधों से रोजाना पानी छोड़ा जा रहा है। इसके बाद भी जलस्तर कम नहीं हो रहा है।

माना जा रहा है कि ऐसे हालात में अब और बारिश बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। इधर, धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से करीब 15 मीटर ऊपर बह रही है। यहां नदी का लेवल 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 146.15 मीटर पर पहुंच गया है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आज हवाई सर्वे किया। सुबह करीब 11.30 बजे कोटा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने बूंदी के प्रभावित एरिया का सर्वे किया। इसके बाद वे कोटा पहुंचे और एयरपोर्ट पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल से उन्होंने स्थिति पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कोटा का भी हवाई सर्वेक्षण कार बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इन जिलों का हवाई सर्वे किया था।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, नागौर, चूरू, सीकर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

बीकानेर में अब तक 121 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सहायक कलक्टर न्यायालय में वाद दायर, संभागीय आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाई…

महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी : छात्र संघ चुनाव के लिए आए 12 नामांकन-पत्र, अध्‍यक्ष के लिए सबसे ज्‍यादा, देखें सूची…

बीकानेर में 100 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सूची जारी, विकसित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई के निर्देश…

बीकानेर : पार्क में घूमने के लिए निकला दुकानदार वापस नहीं लौटा, थाने के पास मिली बाइक…

बीकानेर क्राइम : लाखों की चोरी के मामले में “घर के भेदी” सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

गहलोत सरकार के खिलाफ 24 से आंदोलन करेंगे सात लाख कर्मचारी, इन मांगों को लेकर…

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल लाए हैं, 200 लोगों की टीम…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!