









जयपुर Abhayindia.com नौतपा खत्म होने के साथ ही अब राजस्थान में मानसून की उडीक है। इस बार नौतपा का असर कम ही रहा। नौ दिन की अवधि के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया इससे आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई। बहरहाल, मानसून की बात करें तो यह महाराष्ट्र के आधे से अधिक इलाके को कवर कर चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून की गति बढ़ जाएगी और तेजी से राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। यह 15 जून तक मध्यप्रदेश पहुंचेगा। इसके करीब 5 दिन के बाद यानी 20 जून तक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश कर जाएगा। इसके 1-2 दिन बाद ही मानसून झालावाड़ को कवर कर लेगा।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून के प्रवेश को 4 भांगों में बांटा है। 20 जून को जहां मानसून का प्रवेश होगा, वहीं 25 जून तक मध्य प्रदेश से सटे जिलों को कवर कर लेगा। जबकि 30 जून तक मानसून पूर्वी राजस्थान को पूरी तरह से कवर कर सकता है।





