Saturday, May 16, 2026
Hometrendingजल संरक्षण जन अभियान संकल्प के तहत कर्मचारियों व अधिकारियों ने ली...

जल संरक्षण जन अभियान संकल्प के तहत कर्मचारियों व अधिकारियों ने ली शपथ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जन स्वा. अभि. विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय एवं व्रत कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण जन अभियान संकल्प के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने कहा कि हमें जल का संरक्षण करना चाहिए व जल का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिये।

अधीक्षण अभियंता खेम चंद सिंगारिया ने कहा कि हमें हमारी भावी पीढियों को सुरक्षित भविष्य के लिये जल एवं पर्यावरण संरक्षण, हरियालो राजस्थान, स्व्च्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, गिरधारी लाल, अधिशाषी अभियंता बलबीर सिंह, अरुण सेठिया, प्रीतम मोदी सहित क्षेत्रीय कार्यालय व वृत कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने शपथ ली।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!