Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के 6 जिलों में आज ऑरेंज, 10 जिलों में येलो अलर्ट...

राजस्‍थान के 6 जिलों में आज ऑरेंज, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें- कब तक रहेगा विक्षोभ का असर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षेाभ के चलते आज छह जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, आज दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ जिलों में धूलभरी आंधी और हल्‍की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, कोटा, चूरू, सीकर, झुंझुनूं जिलों में सतही हवा चलने व हल्‍की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूलभरी आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। विभाग के अनुसार, वनस्थली में 34, सीकर में 15, गंगानगर में 20, फतेहपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई।

विभाग के अनुसार, छह जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां थम जाएगी।इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।। बीकानेर संभाग में 7 व 8 जून को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की आशंका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!