Friday, April 24, 2026
Homeदेशमोदी का कटाक्ष- पद तो बढ़ रहा है, पर पार्टी हो रही...

मोदी का कटाक्ष- पद तो बढ़ रहा है, पर पार्टी हो रही छोटी

AdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. देश के पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मिली भारी सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के पार्टी मुख्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि इस पार्टी में पद तो बढ़ता जा रहा है लेकिन पार्टी छोटी होती जा रही है। मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किस तरह से उनकी पार्टी और केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को दिल्ली से जोडऩे की कोशिश की।

त्रिपुरा में मारे गए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हिंसा और युद्ध की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी अब देश के दूसरे हिस्सों के साथ विकास यात्रा में शामिल हो गए हैं। मोदी ने कहा कि घर बनाने में भी वास्तु के लिहाज से उत्तर-पूर्व का हिस्सा सबसे अहम होता है। आज मुझे खुशी है कि देश का उत्तर-पूर्व अब मजबूत हो गया है।

मोदी ने कांग्रेस ही नहीं, बल्कि लेफ्ट दल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को जीत को पचाना जितना जरूरी है उतना ही हार को भी स्वीकार करना चाहिए। साल 2014 से देख रहा हूं कुछ दल पराजय को स्वीकार करने का संस्कार खो चुके हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ सहा। उनका गुस्सा आम लोगों तक पहुंचा और लोकत्रंत में बदल गया।

इससे पहले पीएम मोदी ने लगातार कई ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा की जनता ने जवाब दिया है। भाजपा की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का समर्थन करने के लिए मैं इन तीन राज्यों का धन्यवाद करता हूं। हम जनता के लिए काम करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!