Thursday, June 4, 2026
Homeदेशदेश के दस कलक्टरों को सम्मानित करेंगे मोदी

देश के दस कलक्टरों को सम्मानित करेंगे मोदी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी आठ मार्च को झुंझुनू शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सभा में पीएम मोदी देश के दस श्रेष्ठ कलक्टर को सम्मानित भी करेंगे। ये वो कलक्टर हैं जिन्होंने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़े अभियानों में बेहतरीन काम किया है। सम्मानित होने वाले दस कलक्टरों में से तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सम्मानित होने वालों में राजस्थान के दो कलक्टर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सभा में सम्मानित होने वाले कलक्टरों की सूची इस प्रकार हैं -: 1. शमीम आबिदी (रायगढ़) 2. नरेश कुमार ठकराल (सीकर) 3. शिव कुमार (बीजापुर) 4. आर. बोपनो (नॉर्थ सिक्किम) 5. प्रदीप सब्बरवाल (तरनतारन) 6. डॉ. योगिता राणा (हैदराबाद) 7. मार्कण्ड पांडुरंगा (सोनीपत) 8. अवंतिका सिंह ओलख (अहमदाबाद) 9. दिनेश कुमार यादव (झुंझुनूं) 10. रविन्द्र कुमार (उधमपुर)। उल्लेखनीय है कि बालिका शिक्षा में प्रभावी योगदान देने, देश में सामुदायिक सेवाएं प्रभावी बनाने में विशेष योगदान देने तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इन जिला कलक्टरों का सम्मान किया जा रहा है। सभा में उन दो सौ महिलाओं का भी सम्मान होगा, जिनके प्रथम संतान बेटी हुई है।

जुटेंगी रिकॉर्ड भीड़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झुंझुनूं में प्रस्तावित सभा में रिकॉर्ड भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस सभा की तैयारियों को लेकर लगातार तैयारियों का जायजा ले रही हैं। प्रदेश में चूंकि इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए इस सभा को अहम माना जा रहा है। यह सभा शेखावाटी क्षेत्र के भाजपा नेताओं के लिए भी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगी। ये सभा उनके लिए शक्ति प्रदर्शन करने का भी तगड़ा जरिया बन सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!