Hometrendingमंत्री बनकर पहली बार बीकानेर आए कल्ला का अभूतपूर्व अभिनंदन

मंत्री बनकर पहली बार बीकानेर आए कल्ला का अभूतपूर्व अभिनंदन

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नई सरकार के गठन के बाद रविवार को बीकानेर के लाडले ऊर्जा व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के रविवार को बीकानेर पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत और अभिनन्दन किया गया। जयपुर से लेकर बीकानेर तक आमजन ने जगह–जगह स्वागत द्वार सजाए और फूलों की वर्षा करके अपने प्रिय जन नेता का अभूतपूर्व अभिवादन किया। 

डॉ. कल्ला के  राजस्थान सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर जनता ने अपने स्नेह की बारिश कर दी। डॉ. कल्ला के जयपुर से रवाना होने के साथ ही लोगों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर थोड़ी–थोड़ी दूरी पर बड़ी संख्या में एकत्रित लोग डॉ. कल्ला के स्वागत के लिए आतुर थे। अपने चहते नेता का स्वागत करने के लिए आमजन डॉ. कल्ला के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वहीं उनके अभिनन्दन के लिए लिए बड़ी संख्या में स्वागत द्वार तैयार फूल मालाओं से लाद दिया। लोग अपने निजी वाहनों  से जिले की सीमा पर पहुंचकर डॉ. कल्ला का स्वागत एवं अभिनन्दन के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहे। दोपहर से अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने को आतुर लोगों से डॉ. कल्ला अपने चिर–परिचित अंदाज में पूरी आत्मीयता से मिले।

डॉ. कल्ला के बीकानेर शहर में पहुंचते–पहुंचते रात हो चुकी थी, मगर लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग व्यक्ति डॉक्टर कल्ला के अभिनंदन के लिए पूरी तरह ताजगी के साथ खड़े थे। डॉ. कल्ला ने सभी का अभिवादन बहुत स्नेह के साथ स्वीकार करते हुए आत्मीयता से मिल रहे थे। अनेक स्थानों पर डॉ. कल्ला के अभिनंदन के लिए होर्डिंग्स व बैनर लगाए गए। 

सर्किट हाउस पर दिवाली सा माहौल–

दोपहर से ही शहरवासी सर्किट हाउस पर बड़ी संख्या में उमड़े पड़े। डीजे की धुनों पर नाचते गाते युवाओं ने माहौल में गर्मी बनाएं रखी। डॉ. कल्ला जैसे ही अपने लवाजमे के साथ सर्किट हाउस पहुंचे तो लोगों ने पटाखे छोड़कर दीवाली जैसा माहौल बना दिया।

स्व. भवानी भाई में ये थे अद्भुत गुण, इसलिए हुए इतने लोकप्रिय : डॉ. आचार्य

राजस्थान : विधायक पर पहले हुआ था हमला, अब मिली गोली से मारने की धमकी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular