Friday, May 15, 2026
Hometrendingबॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, मयूर सेन का गर्मजोशी से...

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, मयूर सेन का गर्मजोशी से स्वागत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com चंडीगढ़ में आयोजित डब्ल्यूएफएफ वल्र्ड फिटनेस नेशनल चैंपियनशिप में बीकानेर के मयूर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। मुक्ता प्रसाद नगर निवासी मयूर सेन पुत्र कमल सेन की इस सफलता से बीकानेर के बॉडी बिल्डिंग जगत में खुशी की लहर छाई हुई है। प्रतियोगिता गोल्ड मेडल जीतने के बाद मंगलवार को बीकानेर आगमन पर मयूर सेन के स्वागत में उनके समर्थकों ने भव्य अंदाज में स्वागत रैली निकाली। इस मौके पर आयोजित समारोह में मयूर के गुरू पीयूष सोढ़ी और अमनदीप कौर का भी स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में शहर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, उद्योगपति मदनलाल बोथरा, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल आचार्य, ललित भाटी, मुकेश पूनिया, एनएसीटी कोर्ट कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश उप महासचिव भानू बोहरा, अर्पित सेन, राजू सेन लूणकरणसर, नंद किशोर चौधरी, मंजू देवी, शांति देवी, राखी पंवार, अन्नू मोदी समेत दुर्गा मंडल मुक्ता प्रसाद नगर के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और सेन समाज के गणमान्यजन शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!