Hometrendingबीकानेर से बड़ी खबर : ज्वैलर्स को लगा 3 करोड़ से ज्यादा...

बीकानेर से बड़ी खबर : ज्वैलर्स को लगा 3 करोड़ से ज्यादा का चूना, पति-पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ज्वैलर्स के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगाशहर पुलिस थाने में पति-पत्नी के खिलाफ 3 करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, परिवादी किशनलाल सोनी पुत्र हनुमानराम सोनी, प्रोपराइटर मैसर्स मोहनलाल हनुमानमल ज्वैलर्स, चोपड़ा स्कूल के पास, नई लाइन, गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने बेईमानीपूर्वक आशय और धोखा देने की नीयत से प्रार्थी के लगभग 3 करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपए के स्वर्णाभूषण हड़प लिए और स्वयं को सदोष लाभ पहुंचाया और प्रार्थी को भारी हानि पहुंचाई।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर कांता सिरजा एवं उसके पति नवीन निवासी फर्म श्री गोल्ड एंड डायमंड्स, प्रशांति निकेतन अपार्टमेंट, अशोक नगर, हैदराबाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाप्रभारी गणेश बिश्नोई कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular