Hometrendingबीकानेर की शूटर बहनों ने पंजाब में लहराया बीकानेरी परचम, GNDU की...

बीकानेर की शूटर बहनों ने पंजाब में लहराया बीकानेरी परचम, GNDU की विश्वविद्यालय टीम में चयन

बीकानेर Abhayindia.com पंजाब के अमृतसर स्थित भारत की विख्यात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में बीकानेर की दो होनहार अंतरराष्ट्रीय शूटर बहनों स्वाति व शिक्षा सारण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया और विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

उनके कोच, सनराइज शूटिंग अकादमी के रघुवीर सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब से GNDU के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के लगभग 56 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया था। जिसमें बीकानेर की इन दो होनहार बहनो जो कि उसी विश्विद्यालय की छात्रा भी है ने सभी को पछाड़ते हुए पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान पक्का किया। साथ ही टीम इवेंट में भी दोनों बहनों की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए उसमें भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

दोनों बहनों के कोच रघुवीर सिंह ने बताया कि अगले साल जनवरी माह में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में दोनों बहनें गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी और उम्मीद है कि वहां भी बीकानेर का नाम एक बार फिर रोशन करेंगी। वर्तमान में दोनों बहनें आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अकादमी में प्रतिदिन लगभग 8 घंटे का कठोर अभ्यास कर रही हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular