Hometrendingबीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध पिस्टल के साथ 1 आरोपी...

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध पिस्टल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज एवं मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध हथियारों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृताधिकारी सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जेएनवीसी थाना पुलिस की टीम ने 31.07.2026 को रिडमलसर रोड पर सर्चिंग के दौरान एक संदिग्ध थार चालक शिवपाल सिंह भाटी को रोका। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी से हथियार सप्लाई के संबंध में पूछताछ जारी है।

आरोपी का रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी शिवपाल सिंह पुत्र विजय सिंह, उम्र 22 साल, निवासी रायसर, थाना नापासर, जिला बीकानेर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं।

कार्रवाई में शामिल टीम

1. देवेंद्र सिंह राठौड़ – थानाधिकारी, जेएनवीसी थाना
2. विजय सिंह – सउनि, डीएसटी टीम बीकानेर
3. दीपक यादव – सउनि, डीएसटी टीम बीकानेर
4. हरफूल यादव – कानि 1671, जेएनवीसी थाना
5. पुष्पराज – कानि 1057, जेएनवीसी थाना

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular