Friday, May 15, 2026
Hometrendingआमजन के साथ लोकनायक पूर्व विधायक व्यास का आत्मीय जुड़ाव अविस्मरणीय  

आमजन के साथ लोकनायक पूर्व विधायक व्यास का आत्मीय जुड़ाव अविस्मरणीय  

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पूर्व विधायक एवं समाजवादी नेता स्व. मुरलीधर व्यास की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को भट्ठडों के चौक में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समाजवादी नागरिक मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकनायक मुरलीधर व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। सभी ने स्व. व्यास के समर्पण, दलितों, मजदूरों एवं वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने के कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमाली समाज के पूर्व अध्यक्ष जतनलाल श्रीमाली ने कहा कि आमजन के साथ स्व. व्यास का आत्मीय जुड़ाव अविस्मरणीय रहेगा। मोर्चा संयोजक नटवर लाल व्यास ने स्व. व्यास के विद्यार्थी जीवन से महात्मा गांधी के संपर्क में आने और उनके विचारों से प्रेरित होकर राजनीति की ओर अग्रसर होने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राममनोहर लोहिया और बाबू जय प्रकाश नारायण के सान्निध्य में समाजवादी आंदोलन में जीवन पर्यंत संघर्ष किया।

कार्यक्रम में सीटू के सचिव मूलचंद खत्री, भंवरलाल पुरोहित, मूलचंद आचार्य, ललित छंगाणी, मास्टर सीताराम मारु, रोबीले अनिल बोड़ा, सुशील व्यास ‘सरदार, रामलाल देरासरी, अशोक व्यास, बद्रीदास गहलोत, का. अशोक पुरोहित, मदन गोपाल आचार्य, धूना जोशी, रूक्मानंद कल्ला, जीजी छंगाणी आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!