








बीकानेर Abhayindia.com भैरवअष्टमी पर कोडमदेसर भैंरूनाथ का तेल, दूध, दही से पंचाम्रत का अभिषेक किया जायेगा।
आयोजन से जुड़े शंकरलाल चूरा, पुरूषोतम चूरा, प्रकाश चूरा ने बताया कोडमदेसर भैंरूजी में भैरवअष्टमी के उपलक्ष में भैंरूजी की प्रतिमा का विशेष श्रृगार एवं अभिषेक किया जायेगा। पूजन का समय रात 12 बजे से सुबह 4.30 बजे तक रहेगा। पूजन के दौरान रात को जागरण भी किया जायेगा।





