Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरधरणीधर खेल मैदान में दिखेंगे 'झांसी की रानी' और 'झांसे के राजा'...

धरणीधर खेल मैदान में दिखेंगे ‘झांसी की रानी’ और ‘झांसे के राजा’ के जलवे!

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। अलमस्त शहर में होली के त्यौहार की मस्ती रसिकों के सिर चढ़कर बोलने लगी है। मस्ती का अलहदा आलम तो रविवार को यहां धरणीधर खेल मैदान में देखने को मिलेगा। मैदान में हर साल आयोजित होने वाला होली का विशेष कार्यक्रम ‘फागणिया फुटबाल’ का आगाज शाम चार बजे से शुरू होगा। इस बार भी इस कार्यक्रम में ऐसे कई आकर्षण होंगे जो न केवल होली के रसियों को गुदगुदाएंगे, बल्कि उन्हें रोमांचित भी कर देंगे। आयोजकों की मानें तो इस बार राजनीति और सिने जगत के चर्चित चेहरों मसलन, कंगना रनौत, घोटाले में लिप्त ‘झांसे के राजा’ नीरव मोदी और आंख मार कर तहलका मचाने वाली प्रिया के स्वांग मैदान में फुटबाल पर किक मारते नजर आएंगे। अभिनेत्री कंगना रनौत फिलहाल बीकानेर में फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग के सिलसिले में बीकानेर में हैं। लिहाजा कंगना का रूप धारण करके स्वांग कलाकार यहां भी शूटिंग के दृश्य फिल्माएंगे। आयोजन से जुड़े सीताराम कच्छावा, दुर्गाशंकर आचार्य (टनु काका), कन्हैयालाल रंगा के अनुसार इस बार का फागणिया फुटबाल कई मायनों में यादगार होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!