







स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार की घड़ियाँ आज ख़त्म होने वाली है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद सबसे बड़ा क्रिकेट का आयोजन माना जाने वाला आईपीएल 2020 की आज से शुरुवात होने वाली है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बुरी खबर यह है की इस बार आईपीएल वो मैदान में जाकर नहीं देख पाएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार आईपीएल UAE में खेला जा रहा है।
आज का पहला मैच आई पी एल की सबसे बड़ी दो टीमों के बीच खेला जायेगा। आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है। अब हम आपको बताने जा रहे है की दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम में आज शेन वाटसन, मुरली विजय, केदार जाधव, अम्बाती रायडू, एमएस धोनी, नारायण जगदीशन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, सैम करन के साथ मैदान में उतर सकती है।
वही दूसरी ओर ICC ODI रैंकिंग में नम्बर दो पर विराजमान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आज क्विंटन डिकॉक, क्रिस लिन, सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, ईशान किशन, बलवंत राइ सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट के साथ मैदान में उतर सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज चुनौती होगी कि वह सुरेश रैना की जगह किस प्लेयर को फिट करते हैं। उम्मीद लगाई जा सकती है कि एमएस धोनी तमिलनाडु के प्लेयर नारायण जगदीशन को आज आईपीएल डेब्यू करवा सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने ने साफ कर दिया था कि टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करेंगे।



