Wednesday, April 24, 2024
Homeखेलबीकानेर में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज साधेंगे निशाने

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज साधेंगे निशाने

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। आगामी 29 मार्च को बीकानेरवासी स्थानीय एम. एम. ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों के हुनर से रूबरू हो सकेगा। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों के बीच सटीक निशाने साधने की स्पद्र्धा बड़ी रोचक होगी। जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर एवं रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के तत्वावधान में होने वाली इस राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की यहां एम. एम. ग्राउंड में तैयारियां चल ही हैं। सीनियर वर्ग के लिए हो रही इस प्रतियोगिता में रिकर्व व इंडियन राउंड के करीब डेढ़ सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता खेलने के लिए बीकानेर आ रहे हैं।

प्रतियोगिता से जुड़े रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष गुलाब सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह बीकानेर के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। जिला तीरंदाजी संघ बीकानेर के सचिव शक्ति रतन रंगा ने बताया इंडियन व रिकर्व पुरूष व महिला खिलाड़ी आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का नेतृत्व करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular