







बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गई। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव शक्तिरतन रंगा ने बताया कि भारतीय टीम में 18 सदस्यों का दल दुबई मे आयोजित पैरा 5वीं फाजा वल्र्ड रेकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे। इसमें बीकानेर के अनिल जोशी भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है। इसी टीम मे बीकानेर के ही श्यामसुंदर स्वामी का भी चयन किया गया है। गौरतलब है की श्याम सुंदर 2018 के जकार्ता मे आयोजित एशियन गेम्स मे भी हिस्सा ले चुके है और कई अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वहीं अनिल जोशी कई बार भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इससे पूर्व 2016 मे दक्षिण कोरिया दौरे पर भी भारत के प्रशिक्षक रहे हैं। दुबई दौरे पर जाने से पूर्व रोहतक हरियाणा मे प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम के चयनित खिलाड़ी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
टीम में श्यामसुंदर के अलावा कम्पाउंड टीम मे जम्मू के राकेश कुमार, वहीं राजस्थान जयपुर के राजेश गुर्जर भी शामिल हैं। साथ ही महिला कम्पाउंड टीम मे महाराष्ट्र की मिताली, जम्मू की ज्योति कुमारी व निशा देवी शामिल हैं। इसी दौर के लिए रिकर्व टीम मे हरियाणा के विवेक चिंकारा, पंजाब के हरविंद्र सिंह, हरियाणा के ही राजेश कुमार व पूजा कुमारी शामिल हैं। इस दौरे पर प्रशिक्षक के रुप मे अनिल जोशी के अलावा जम्मू के कुलदीप कुमार व दिल्ली के उधमसिंह भी भारतीय टीम मे शामिल हैं। 10 से 16 अप्रैल तक दुबई मे आयोजित विश्व रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम 9 अप्रैल को दुबई के लिए दिल्ली से रवाना होगी।
जस्सूसर गेट क्षेत्र में फिर लहराई केसरिया ध्वजाएं, तब जाकर…, देखें वीडियो





