Thursday, March 12, 2026
HometrendingIndia Weather Update : राजस्‍थान और बिहार में रेड अलर्ट, भारी बारिश,...

India Weather Update : राजस्‍थान और बिहार में रेड अलर्ट, भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने के आसार

AdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली/जयपुर Abhayindia.com भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगामी 20 जून तक देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया है।

विभाग ने राजस्थान और बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार में 15 से 20 जून तक झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 से 21 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 16 जून को उत्तरी हरियाणा में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। राजस्थान और हिमाचल के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में 16 से 19 जून तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। केरल और माहे में अधिकतर स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

विभाग ने गुवाहाटी में अगले दो-तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि इससे जलजमाव, ट्रैफिक की रफ्तार में बाधा और कुछ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

इसी तरह 18 से 21 जून के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मानसून की सक्रियता के चलते इन क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। 17 जून तक इसके रायपुर, छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!