




बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। समुदाय विशेष को लेकर व्हाट्स अप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पूगल थाना पुलिस ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव डण्डी निवासी शहजाद हुसैन पुत्र जुसफ खा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूगल निवासी भील सिंह दैया ने सोशल मीडिया पर व्हाटसअप ग्रुप भाजयुमो पूगल में मोहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी कर मुस्लिम समाज की भावना का आहत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295क के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पारीक को सौंपी गई है।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थानान्तर्गत नत्थूसर बास में एक महिला की हत्या करने के आरोपी गोपाल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मृतका सरोज सोनी के पिता रामलाल सोनी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
नयाशहर थानाप्रभारी बहादुर सिंंह ने बताया कि मृतका मूल रूप से सरदारशहर के गांव आडसर की रहने वाली है। वो पिछले सात-आठ वर्षों से नत्थूसर बास स्थित गोपाल सोनी के साथ रहती थी। दोनों के बीच पिछले काफी समय विवाद भी चल रहा था।
महिला से अभद्र व्यवहार, मारपीट
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थाना पुलिस ने महिला के घर में घुसकर अभद्र व्यवहार व मारपीट करने के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी पुष्पा कंवर पत्नी देवीसिंह की रिपोर्ट पर अबु कंवर, लूण सिंह, भतमाल सिंह, जजीर सिंह, किरण कंवर, छेलू सिंह व अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में आईपीसी की धारा 323 341 147 149 354 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।





