






बीकानेर Abhayindia.com जिन लोगों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है और उन्हें एक ई-मेल प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि टैक्स की गणना में त्रुटि हुई है और रिफंड जारी किया जाना है। ऐसे ई-मेल को नज़रअंदाज़ किया जाना चाहिए। बीकानेर के वरिष्ठ सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि यह हैकर्स द्वारा भेजा गया फर्जी मेल है। यदि आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह आपको नेट बैंकिंग लॉगिन पेज पर ले जाएगा, और जैसे ही आप लॉगिन करते हैं, आपका बैंक अकाउंट हैक हो सकता है।
शर्मा ने कहा कि ऐसे किसी भी ई-मेल को न खोलें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। इनकम टैक्स विभाग रिफंड या भुगतान से संबंधित कोई भी सूचना सिर्फ अधिकृत नोटिस के माध्यम से ही भेजता है। यदि आप मेल भेजने वाले की ई-मेल आईडी ध्यान से देखें तो वह होगी : donotreply@incometaxindiafilling.gov.in, यह फर्जी ई-मेल आईडी है। (इसमें ‘efiling’ की जगह ‘filling’ लिखा है)
सही ई-मेल आईडी होती है :donotreply@incometaxindiaefiling.gov.in, ध्यान दें – इसमें ‘e’ गायब है और ‘filing’ को गलत तरीके से ‘filling’ लिखा गया है।


