








बीकानेर Abhayindia.com श्री सूरज बाल बाड़ी उ.मा. विद्यालय में साइंस मेला व फूड फेयर का उद्घाटन राजेश व्यास प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा निदेशालय, बीकानेर (वास्तुविद) ने किया। साइंस मेले में छात्र/छात्राओं ने भाग लिया और अपने मॉडलों की प्रस्तुति दी। इलेक्ट्रिसिटी बाई फुट स्टेप (गौरव सोनी), बोन सिस्टम (आदिति-बिश्नोई), सोलररेन डिटेक्टर हाइड्रोलिक ब्रिज (प्राची, निकिता), हार्ट और इलेक्ट्रिसिट प्रोडेक्शन आदि को प्रदर्शित किया गया। जिनका आज के वर्तमान व दैनिक जीवन में उपयोगों के बारे में जानकारी दी।
प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा निदेशालय, बीकानेर (वास्तुविद) राजेश व्यास ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया और मॉडलों की सराहना की। इसी प्रकार फूड फेयर में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें दाबेली, बर्गर (आरूषी और सुरभि) ने मसाला लस्सी, कढ़ी पापड़ी (राम और मोहित) ने पेस्ट्री व क्रिम रोल (तनवीर और हेमन्त) ने भेलपुड़ी (हितेन और प्रद्युमन) ने फ्रुट चाट (आदित्य और आकाश ने) और भी कई छात्र/छात्रों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल के.के. स्वामी ने बच्चों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया।


