Hometrendingराजस्थान विधानसभा में 20 साल बाद फिर साथ-साथ नजर आएंगे ससुर-दामाद

राजस्थान विधानसभा में 20 साल बाद फिर साथ-साथ नजर आएंगे ससुर-दामाद

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में कांग्रेस के टिकट पर ससुर और दामाद दोनों ने जीत हासिल की है। राजस्थान में ससुर लालचंद कटारिया व दामाद विजयपाल मिर्धा एक साथ विधानसभा में दिखाई देंगे। दोनों ने ही इस बार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। राज्य में ये अजब संयोग 20 साल बाद बना है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत और उनके दामाद नरपत सिंह राजवी ने भाजपा के टिकट पर जीतकर ये रिकॉर्ड बनाया था।

आपको बता दें कि लालचंद कटारिया जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे, उन्हें यहां से 127185 वोट मिले। उनके सामने भाजपा के राजपाल सिंह शेखावत प्रत्याशी थे। इस सीट से उन्हें 116438 वोट मिले। लालचंद कटारिया ने राजपाल सिंह को झोटवाड़ा सीट से 10747 वोटों से हराया है। लालचंद कटारिया इससे पहले जयपुर ग्रामीण से सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है।

वहीं उनके उनके दामाद विजयपाल मिर्धा ने डेगाना सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह किलक को 21323 वोटों से हराया है। विजयपाल मिर्धा कांग्रेस नेता रिछपाल मिर्धा के पुत्र है। डेगाना सीट पर विजयपाल को लगातार दो बार से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार उन्होंने बाजी पलटते हुए भाजपा उम्मीदवार अजय सिंह किलक को हराया। दिलचस्प बात यह है कि इसी सीट से विजयपाल के पिता रिछपालसिंह मिर्धा मैदान में उतर चुके है तब उन्हें अजय सिंह किलक के पिता रघुनाथ चौधरी ने हराया था।

विधायक दल की बैठक के बाद भी सीएम पर सस्पेंस बरकरार, आलाकमान करेगा…

यहाँ जानिए, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को मिले मत

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular