Saturday, January 24, 2026
Hometrendingरोहित कच्‍छावा के मामले में प्रशासन ने मानी सारी मांगें, धरना समाप्‍त

रोहित कच्‍छावा के मामले में प्रशासन ने मानी सारी मांगें, धरना समाप्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सुजानदेसर में सीवरेज चेंबर से हुए हादसे में रोहित कच्‍छावा की मौत के मामले को लेकर सुजानदेसर संघर्ष समिति बीकानेर के बैनर तले कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत की अगुवाई में जिला कलक्‍ट्रेट पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन जिला कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्‍त कर दिया गया। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने बताया कि समिति की ओर से रखी गई सभी मांगों को प्रशासन ने मान लिया है। इसके अलावा प्रशासन ने कमेटी का भी निर्माण किया है जो उपनगर में सीवरेज सिस्टम में सुधार के कार्य करेगी।

वार्ता में जिला कलेक्टर के अलावा कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, शशि शर्मा, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, माशूक अहमद, शिवलाल तेज़ी, पार्षद नंदलाल जावा, पार्षद मुकेश पंवार, पार्षद नंदू गहलोत, लखुराम गहलोत, कन्हैयालाल कच्छावा, निर्मल गहलोत, फ़िरोज भाटी, गिरिराज सेवग आदि के अलावा प्रशासन की तरफ से एडीएम सिटी पंकज शर्मा, आरयूडीपी एक्सईन राजीव गुप्ता, पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिंह चारण आदि मौजूद रहे।

सुजानदेसर संघर्ष समिति बीकानेर के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेड में सर्वसमाज द्वारा धरना चौथे

इससे पहले धरने को वरिष्ठ भाजपा गुमान सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता शशि शर्मा, भाजपा नेता गोकुल जोशी, आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, लोजपा नेता रमजान मुगल, मरु निर्माण मोर्चा संयोजक जयवीर गोदारा, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, जिलाध्यक्ष पारीक, वाल्मीकि समाज नेता शिवलाल तेज़ी, मुस्लिम सिन्धी सिपाही समाज अध्यक्ष शरीफ समेजा, पूर्व पार्षद राजा सेवग, पूर्व पार्षद शहाबुदीन भुटटो, राज. सफाई आयोग सदस्य ओमप्रकाश लोहिया, निर्मल गहलोत, कैलाश पारीक, माशूक अहमद, फ़िरोज भाटी, लखुराम गहलोत, एड असलम खान, सुशील शर्मा, पार्षद नंदलाल जावा, नंदकिशोर गहलोत, गिरिराज सेवग, सुशील कुमार व्यास, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, भंवरलाल साहू, प्रदीप उपाध्याय, शिवचन्द पड़िहार, अशोक कच्छावा, मुकेश पंवार, रामदयाल पंचारिया, शिवकुमार पांडिया, रमेश तिवाड़ी, सलीम भाटी, मधुसूदन शर्मा ने भी संबोधित किया।

इनके अलावा कांग्रेस नेता मगन महाराज, पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, शभु गहलोत, यशपाल सिंह पड़िहार, ओम रामावत, हुकमचंद कांटा, मैक्स नायक, राजा भाटी, महेंद्र सिंह भादू, मानक कुमावत, कामराज गोयल, भरत चांगरा, कैलाश बाकोलिया, गौरव चोधरी, हनुमान बिश्नोई, गौरव यादव, कैलाश गहलोत, लोजपा नेता मंजूर कलाकार, कुलदीप तंवर, रावणा राजपूत महासभा के भवंर सिंह तंवर, अहमद अली भाटी, राजेन्द्र सिंह बापेउ, बनवारी बिश्नोई, शहजाद अली भुट्टो, फ़िरोज भुटटो, महावीर मूंड, ओम प्रकाश भादानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!