Sunday, February 8, 2026
Hometrendingचावल के कट्टों के बीच छुपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब,...

चावल के कट्टों के बीच छुपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब, दो अंतरराज्‍यीय तस्कर गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए चावल के कट्टों के बीच छुपाकर ले जा रही अवैध शराब के साथ 02 अंतरराज्‍यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से अवैध शराब तस्करी मे उपयोग लिया जा रहा ट्रेलर (ट्रक) जब्त कर लिया गया है। अवैध शराब तस्करों के कब्जे से 80 कॉर्टून (30 Iconiq white कॉर्टून + 50 Royal Stage कॉर्टून) जब्त किए गए हैं।

महानिरीक्षक पुलिस हेमन्त शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में यह कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही विवरण : बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना रतननगर जिला चूरू के समन्वय से पुलिस थाना रतननगर थानान्तर्गत चावलो की आड में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी (1) राजेश उर्फ कालू पुत्र महावीर सिंह जाट उम्र 30 साल निवासी मुंढाल तहसील भिवानी पुलिस थाना सदर भिवानी (2) सुमित उर्फ सूरज पुत्र सतपाल जाट उम्र 28 साल निवासी सुंदरपुर तहसील रोहतक पुलिस थाना रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक ट्रेलर नम्बर HR69E3443 जब्त किया गया। पूछताछ व कार्यवाही जारी है।

कार्यवाही में रेंज स्पेशल टीम के एसआई फरमान खान, विमलेश कुमार, नानूराम (तकनीकी), कांस्‍टेबल नरेश, भीवाराम, शिव, रविन्द्र सिंह, बाबुलाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान कर अवैध शराब की तस्करी के सम्बन्ध में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!