Friday, May 15, 2026
Hometrendingहोलाष्‍टक आरंभ, 13 तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य, जानें- किन बातों...

होलाष्‍टक आरंभ, 13 तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य, जानें- किन बातों का रखें ध्‍यान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

होली का त्‍योहार अब दूर नहीं है। सात मार्च शुक्रवार से होलाष्‍टक आरंभ हो गए है। होलाष्‍टक 13 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। इससे अगले दिन यानी 14 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। असल में, होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाने के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक को अशुभ माना जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान सभी ग्रह क्रूर अवस्था में होते हैं। अष्टमी तिथि के दिन चंद्रमा, नवमी तिथि के दिन सूर्य देव, दशमी तिथि के दिन शनि महाराज, एकादशी तिथि के दिन शुक्र देव, द्वादशी तिथि के दिन देवगुरु बृहस्पति, त्रयोदशी तिथि के दिन बुध, चतुर्दशी तिथि पर मंगल और पूर्णिमा पर राहु क्रूर हो जाते हैं। इन 8 दिनों में कोई भी नई वस्तु की खरीदारी भी नहीं की जाती है।

होलाष्टक में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए पूजा पाठ अधिक से अधिक करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु, नरसिंह भगवान और हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा इन आठों दिनों तक महामृत्युंजय मंत्र का जप भी करना चाहिए। साथ ही होलाष्टक के दौरान शादी, मुंडन, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए। इस दौरान कोई भी दुकान, प्लॉट आदि संपत्ति की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

होलाष्टक को लेकर शिव पुराण में कथा वर्णित की गई है। कथा के अनुसार, तारकासुर का वध करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होने जरुरी थी। क्योंकि, उस असुर का वध शिव पुत्र के हाथ से होना था। लेकिन, देवी सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव तपस्या में लीन थे। सभी देवताओं ने भगवान शिव को तपस्या से जगाना चाहा। इस काम के लिए भगवान शिव और देवी रति को बुलाया गया। इसके बाद कामदेव और रति ने शिवजी की तपस्या को भंग कर दिया और भगवान शिव क्रोधित हो गए। शिवजी ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को भस्म कर दिया। जिस दिन भगवान शिव से कामदेव को भस्म किया उस दिन फाल्गुन शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि थी। इसके बाद सभी देवताओं ने रति के साथ मिलकर भगवान शिव से क्षमा मांगी। भगवान शिव को मनाने में सभी को आठ दिन का समय लग गया। इसके बाद भगवान शिव ने कामदेव को जीवित होने का आशीर्वाद दिया। इस वजह से इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है। -भैरव रतन बोहरा, ज्‍योतिषाचार्य, बीकानेर 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!