Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में हीटवेव का दौर तेज, नौतपा से पहले राहत नहीं, 4...

राजस्‍थान में हीटवेव का दौर तेज, नौतपा से पहले राहत नहीं, 4 से शुरू होंगी प्री-मानसून की गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हीटवेव का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्‍मीद नहीं है। हालांकि, नौतपा के बाद प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने से राहत के छींटे गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई से नौतपा शुरू होने से सतही गर्म हवाएं चलने और भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।

विभाग के अनुसार, आगामी 4 जून से प्रदेश के कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इस बार प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक से पहले मानसून पूर्व बारिश का दौर अच्छा रहने की उम्मीद है। जून माह के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभों की आवाजाही भी बढ़ने की संभावना है, जिसके असर से प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी हवाएं चलने और बारिश का दौर सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है।

विभाग ने आगामी 2-3 दिनों के भीतर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी सतही हवाएं चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने आमजन को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बिना वजह दोपहर में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

विभाग ने गुरुवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुन्झुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, फलोदी और श्रीगंगानगर में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की प्रबल संभावना है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!