बीकानेर Abhayindia.com आर्टिफिशियल ज्वेलरी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। यहां गोगागेट सर्किल के पास पशु चिकित्सालय के सामने ‘रतन कुबेर’ नाम से आर्टिफिशियल ज्वेलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया है। शोरूम का विधिवत उद्घाटन गुरुजी दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज, ऋषिकेश पीठाधीश्वर भगवती भद्रकाली शक्तिपीठ, राजलदेसर के हाथों से हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों और व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं।
शोरूम के संचालक तुलसीदास पारीक ने बताया कि रतन कुबेर में ग्राहकों को आर्टिफिशियल ज्वेलरी की हर तरह की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी। यहां गले के हार, नेकलेस, अंगूठियां, टॉप्स सहित विभिन्न डिजाइनों और वैरायटी की ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन उपलब्ध रहेगा। पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक फैशन के अनुरूप डिजाइन तक, ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रेंज तैयार की गई है।



















