







बीकानेर Abhayindia.com ग्रेड पे 3600 बाबू क्रांति पैदल मार्च 11वें दिन भी जारी रहा। पैदल मार्च आज जयपुर जिले में प्रवेश कर गया।
मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने बताया कि संयोगवश पैदल मार्च के दौरान रास्ते में मुख्य सचिव उषा शर्मा से ठीकरिया में वार्ता हुई। इस दौरान मांग पत्र सौंपकर एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे 3600 के आदेश जारी किए जाने का अनुरोध किया गया। वार्ता बहुत सकारात्मक रही। व्यास ने कहा कि गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक ऐतिहासिक पैदल मार्च को सफलता मिलेगी।





