Hometrendingगुड न्‍यूज : राजस्थान में हारा कोरोना, 4 पॉजिटिव मरीजों में से...

गुड न्‍यूज : राजस्थान में हारा कोरोना, 4 पॉजिटिव मरीजों में से 3 की रिपोर्ट निगेटिव, सीएम ने कहा…

जयपुर abhayindia.com विश्‍वभर में  खौफ का पर्याय बन रहे कोरोना वायरस (Corona virus) को लेकर राजस्थान में एक अच्‍छी खबर सामने आई है। यहां कोरोना वायरस के 4 मरीजों में से 3 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 4 मरीजों में से 3 की रिपोर्ट नेगेटिव (Negative) आई है। इनमें इटली के दो सैलानियों समेत दुबई से लौटा एक मरीज शामिल है। राजस्थान में चौथा पॉजीटिव केस स्पेन से लौटे जयपुर निवासी युवक का है। उसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव (Positive) आई थी।

बता दें कि पॉजीटिव मरीजों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज किया गया। कोरोना के मरीजों को जयपुर में डॉक्टर एचआईवी (HIV) , मलेरिया और स्वाइन फ्लू की दवाइयां दे रहे हैं। सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) के डॉक्टर्स को मिली सफलता पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉक्टर्स और पूरे स्टाफ को बधाई दी है।

उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स और पूरे स्टाफ ने जिस शिद्दत से मरीजों की सेवा की है यह उसी का नतीजा है। अब लोगों को भयभीत होने की नहीं, बल्कि सावधान (Careful) रहने की जरूरत है। लोग भीड़भाड़ से दूर रहें। व्यक्तिगत स्वच्छता और रेस्पिरेटरी हाइजीन का ध्यान रखें। राज्य सरकार लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रही है और कोरोना जांच तथा इलाज की सुविधा बढ़ा रही है।

विधायकों के लिए राजस्‍थान सबसे महफूज! एमपी के गए, तो गुजरात के एमएलए आ गए…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular