Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingगहलोत होंगे सीएम, ऐलान होना बाकी, राहुल ने कहा-कलर्स ऑफ राजस्थान

गहलोत होंगे सीएम, ऐलान होना बाकी, राहुल ने कहा-कलर्स ऑफ राजस्थान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

दिल्ली/जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे, पिछले दो दिन चले बैठकों के दौर के बाद ये तय हो गया है। अब इसका ऐलान होना बाकी है। शाम साढ़े चार बजे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसका ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ दो घंटे से ज्यादा बैठक की।

बैठक के बाद राहुल ने पायलट और गहलोत की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- राजस्थान की एकजुटता का रंग। इससे पहले गुरुवार को राहुल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ तस्वीर शेयर की थी। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा भी आज हो सकती है। राहुल ने कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव और भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा कि फैसला लेने में देरी नहीं हो रही है। भाजपा झूठ फैला रही है। भाजपा ने उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने में सात दिन लिए थे। इसी तरह महाराष्ट्र में 9 दिन बाद नाम तय कर पाई थी। यह प्रक्रिया का मामला है और उसमें वक्त लगता है।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर बैठकों का दौर चलता रहा। मध्यप्रदेश को छोड़कर देर रात तक नाम तय नहीं हो पाए थे। नामों के ऐलान से पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल से मिलने उनके घर पहुंचीं। प्रियंका वाड्रा भी बैठक में मौजूद रहीं।

सीएम की दावेदारी में गहलोत आगे, जश्न भी शुरू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular