Hometrendingआरजीएचएस में फर्जीवाड़ा, राजकीय राशि का किया दुरूपयोग, तीन चिकित्‍सक निलंबित

आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा, राजकीय राशि का किया दुरूपयोग, तीन चिकित्‍सक निलंबित

जयपुर Abhayindia.com भजनलाल सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में फर्जीवाड़ा कर राजकीय राशि का दुरूपयोग करने वाले तीन चिकित्सकों को राजकीय सेवा से निलंबित कर दिया है।

इनमें एसएमएस अस्पताल जयपुर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार जैन, जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर के वरिष्ठ विशेषज्ञ (मेडिसिन) डॉ. केसर सिंह कामरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीबीरानी खैरथल तिजारा में नियुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने तीनों के निलंबन आदेश जारी किए हैं।

इन सभी पर योजना के अंतर्गत राजकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप है। निलंबन काल में डॉ. मनोज जैन और डॉ. मनीषा का मुख्यालय निदेशक जनस्वास्थ्य और डॉ. केसर सिंह का प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular