






बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे बीकानेर आएंगी। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी तथा 3 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
वहीं, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार सोमवार सायं 6 बजे बीकानेर आएंगी। वे यहां निजी कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।


