Hometrendingबीकानेर में कलक्‍टर रह चुके एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ, संपत्ति विवाद में...

बीकानेर में कलक्‍टर रह चुके एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ, संपत्ति विवाद में आया नाम, देर रात जारी हुआ आदेश

जयपुर Abhayindia.com सम्पत्ति को लेकर विवाद में आए उद्योग, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई.) एवं राजकीय उपक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशो तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में (एपीओ) रखा है। इस आशय के आदेश कल देर रात जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि अग्रवाल इस पद पर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे थे। अग्रवाल इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। इसी बीच उनकी पत्नी आइपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर व अन्य परिजन और रिश्तेदारों के 20 विला की खरीद का मामला सुर्खियों में आया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में उनको एपीओ किए जाने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए गए हैं। आपको यह भी बता दें कि शिखर अग्रवाल बीकानेर सहित विभिन्‍न जिलों में कलक्‍टर रह चुके हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular