Hometrendingकिसानों को मिले अच्छी नस्ल के मेढ़े, भेड-ऊन संस्थान में हुआ वितरण...

किसानों को मिले अच्छी नस्ल के मेढ़े, भेड-ऊन संस्थान में हुआ वितरण…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीछवाल स्थित केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरु क्षेत्रीय परिसर में सोमवार को मेढ़े वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

इसमें लूणकनसर तहसील के करीब 30 किसान शामिल हुए। उनके रेवड़ की उत्पादन क्षमता में बढ़ोत्तरी हो इसके लिए संस्थान की ओर से भेड़ पालकों को अच्छी नस्ल के 25 मेढ़े प्रदान किए गए। संस्थान के प्रभागाध्यक्ष डॉ.एच.के नरुला ने भेड़ पालकों को संस्थान की आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया।

साथ ही कहा कि भेड़ पालक नई तकनीकी को अपना कर अपने पशुओं की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएं। प्रभागाध्यक्ष ने नए कृषि कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की। उनसे होने वाले फायदों के बारे में किसानों को बताया। डॉ.आशीष चौपड़ा एवं डॉ. अशोक कुमार ने फसल बिक्री, उन्नत उत्पादन सहित विषयों पर विचार रखें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular