Thursday, May 14, 2026
Hometrendingपेंशन के आदेश लागू करने की मांग पर धरना, संगठन ने जताया...

पेंशन के आदेश लागू करने की मांग पर धरना, संगठन ने जताया रोष

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ आज जिला मुख्यालयों पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई।

संगठन की बीकानेर जिला इकाई की ओर से अध्यक्ष सत्यप्रकाश बाना के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया। वहीं नागौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार हठधर्मिता कर रही है, न्यायालय के आदेशों के बाद भी पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं कर रही है। सत्यप्रकाश बाना के अनुसार अपनी बात को सरकर तक पहुंचाने के लिए आज जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए हैं। धरने में जिला इकाई के सदस्य शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!