Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन

मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

मनोरंजन डेस्क  मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां अदिति सिंह का मस्तिष्काघात के कारण निधन हो गया है। वह 52 वर्ष की थीं और कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहीं थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक अदिति सिंह की कोविड रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आई थी, लेकिन बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें मस्तिष्काघात हुआ और उनका निधन हो गया।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और ईसीएमओ पद्धति पर रखा गया था। सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन मस्तिष्काघात के कारण उनका निधन हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!