Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर : जीवन रक्षा अस्पताल में देखी व्यवस्थाएं, पहुंची जनता ऑडिट टीम...

बीकानेर : जीवन रक्षा अस्पताल में देखी व्यवस्थाएं, पहुंची जनता ऑडिट टीम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com कोरोना संक्रमण के इस दौर मेें स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्थाओं और अस्पतालों से मिल रही शिकायतों को देखते हुए जन संघर्ष समिति की ओर से चलाई जा रही जनता ऑडिट की टीम आज जीवन रक्षा अस्पताल पहुंची।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने वहां मौजूद चिकित्सकों से आईसीयू और जनरल वार्ड में उपाचाराधीन मरीजों से पूछताछ की। उनके परिजनों से मुलाकात की। साफा-सफाई का जायजा लिया। पैरामडिकल स्टाफ की उपलब्धता, शुल्क इत्यादि की जानकारी भी ली। प्रशासन की ओर े दिए जा रहे ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता के बारे में जाना।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत, अशोक भाटी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी , अंकित तंवर , रफीक गीगासर ,सुभाष बाल्मीकि, सुशील तंवर, विशाल गहलोत, सादुल सिंह रावत शामिल रहे ।

सुरेन्द्र सिंह केे अनुसार अस्पतालों की अव्यवस्थाओं से संबंध में ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर तथ्यों सहित जिला कलक्टर और उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!