








जयपुर abhayindia.com प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री और विधायकों की गुरुवार को हुई बैठक में गुटबाजी उभर कर सामने आ गई। इस अहम बैठक में कई मंत्री और नेता नहीं पहुंचे। बैठक उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में बुलाई गई। इसमें सदस्यता अभियान, निकाय, पंचायत और विधानसभा उप चुनाव की रणनीति के मंथन हुआ। इसके अलावा गांधी जंयती वर्ष पर 2 से 9 तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरुषों के नाम पर देश को गुमराह कर रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मंत्री भँवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, परसदी लाल मीणा, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावस, अशोक चाँदना, शांति धारीवाल, रमेश मीना, डॉ. बी. डी. कल्ला, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, ममता भुपेश, टीकाराम जुली, अर्जुनसिंह बामणिया, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, सुख राम विश्नोई शामिल हुए।
ये नहीं पहुंचे…
बैठक में मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, उदयलाल आंजना, मास्टर भंवर लाल, लाल चन्द कटारिया, गोविंद सिंह डोटासरा, उपाध्यक्ष अशोक बैरवा, उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा बैठक में नजर नहीं आए, जबकि उपाध्यक्ष महेंद्र जीत मालवीय बैठक के बीच से ही रवाना हो गए।





