Hometrendingमौसम अलर्ट : राजस्‍थान के 15 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम अलर्ट : राजस्‍थान के 15 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट

जयपुर abhayindia.com प्रदेश के 15 शहरों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिन के दौरान अजमेर, बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही,  टोंक और उदयपुर में बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहेगा।

इससे पहले बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जयपुर के आसपास के इलाकों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसमें वनस्थली में 14.1, चित्तौड़गढ़ में 16.0, डबोक में 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही तापमान में हल्‍की गिरावट भी देखने के लिए मिली। सबसे कम तापमान माउंटआबू में 19.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बीकानेर बन गया बजरी माफिया का हॉट स्‍पॉट

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular